फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित डीसीएम पलटी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। उधरनपुर गांव से कुछ दूर स्थित स्कूल के पास मंगलवार तड़के तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला पीलीभीत के थाना व कस्बा सुनगढ़ी निवासी माखनलाल (42) मंगलवार तड़के लखनऊ से डीसीएम में क्राकरी लेकर शाहजहांपुर जा रहा था। रास्ते में उधरनपुर गांव से कुछ दूरी पर एक स्कूल के पास डीसीएम अनियंत्रित हो गई। डीसीएम खाई में पलटने से माखनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। चालक के पास मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान कर पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। माखनलाल की पत्नी मंजू देवी परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि माखनलाल की दो बेटी व एक बेटा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें