भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र में अतरौली-भटपुर मार्ग पर बाडिल बाबा के पास साइकिल सवार को बचाने में यात्रियों भरी प्राइवेट बस पलट गई। इससे मौके पर चीख पुकार मच गया। हादसे में नौ यात्री घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भरावन लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
हादसे में बस सवार गजनी (36) पत्नी सीवान निवासी परसा, आसिफ(17) पुत्र जहीर निवासी आलमपुर, सुशीला (44)पत्नी जागेश्वर निवासी अतरौली, संजरी (55) पत्नी राजा निवासी कोरौंध, वंदना (25)पत्नी मुकेश निवासी मलैया, रोहित (26) पुत्र देशराज निवासी ससामऊ संडीला, सरला (25) पत्नी बालक निवासी कूडा, फूलमती (24)पत्नी फूलचंद्र निवासी मुन्नुखेडा, जूली (14) पुत्री हीरालाल निवासी गडरिया खेड़ा घायल हो गईं। बस में बीस यात्री सवार थे। हादसे के बाद चालक फरार हो गया।