फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

प्रताप नगर/बेनीगंज।
कोतवाली बेनीगंज के शाहबादपुर में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में पंखे के हुक के सहारे फांसी पर लटका पाया गया। पिता ने दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहबादपुर निवासी सुनीता ने सोमवार की सुबह करीब आठ बजे घर के एक कमरे में पंखे के कुंडे से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सास शांता ने बताया कि घटना के वक्त सुनीता घर में अकेली थी। जानकारी मिलने के बाद सुनीता के पिता सुंदर लाल निवासी अकबरपुर परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। पिता ने बताया शांता उसकी सगी बहन है। पिछले वर्ष ही उसने सुनीता की शादी शांता के बेटे व अपने सगे भांजे श्यामा कुमार के साथ की थी। बताया कि श्यामा कुमार व उसके पिता रामचंद्र सुनीता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इससे पहले भी विवाद हुए लेकिन उन्होने बेटी व उसके ससुरालीजनों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। सुंदर लाल ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे श्यामा कुमार का फोन आया था। उसने बेटी को ले जाने की बात कही थी और न ले जाने पर अंजाम भुगतने की बात कही थी। सुंदर लाल के मुताबिक उसने सुबह शाहबादपुर आने का आश्वासन दिया था। बताया कि सुबह दस बजे उसे किसी ने फोन कर सुनीता की मौत होने की जानकारी दी। सुंदल लाल ने दामाद श्यामा कुमार पर बेटी सुनीता की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। सीओ हरियावां ममता कुरील व एसएसआई शिराजुद्दीन मौके पर पहुंचे। एसएसआई ने बताया कि आरोपी फरार है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



- फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
- बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहबादपुर की घटना
- पिता ने दामाद पर लगाया हत्या कर शव लटकाने का अरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें