फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बघौली (हरदोई)। प्राइवेट बस चालक ने सोमवार को गांव के बाहर अपने ही आम के बाग में गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों के कहने पर बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के धिरजापुरवा निवासी रामबली के तीन बेटे शैलेंद्र ,राजवीर,मनीश हैं। बडे़ बेटे शैलेंद्र (38) की शादी तीन साल पहले सीतापुर मेें हुई थी। उसका एक दो वर्ष का पुत्र है। शैलेंद्र कई वर्षों से दिल्ली में प्राइवेट बस चलाता था। परिवार भी अपने साथ दिल्ली में रखता था। पिता ने बताया वह 25 दिन पहले परिवार को लेकर दिल्ली से घर आया था, तब से वह गुमशुम रहता था। सोमवार की सुबह पांच बजे उठकर शैलेंद्र ने मवेशियों को चारा डाला। उसके बाद वह खेतों की तरफ चला गया। सुबह 10 बजे ग्रामीण उसके बाग की तरफ शौच को गए। ग्रामीणों ने शैलेंद्र का शव आम के पेड़ में गमछे से लटकता देखा। कोतवाल आनंद त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- बस चालक ने फांसी लगाकर दी जान
- दिल्ली में चलाता था प्राइवेट बस, 25 दिन पहले आया था घर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें