फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमापुर गांव में 180 बीघा फसल जली, करीब दो घंटे देरी से पहुंची दमकल

Tue, 11 Apr 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
आग से जलती गेहूं की फसल। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
भरखनी। पचदेवरा थाना क्षेत्र के रमापुर गांव सोमवार को गेहूं की फसल काटते समय कंबाइन मशीन के साइलेंसर से निकली चिंगारी से आग लग गई। करीब 180 बीघे गेहूं की फसल राख हो गई। सूचना देने के करीब दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। गुस्साए ग्रामीणों ने पाली शाहजहांपुर रोड पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। करीब दो घंटे तक यातायत ठप रहा। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के रमापुर गांव निवासी जगदीश पुत्र भोला रविवार को अपने खेत में कंबाइन मशीन से गेहूं की फसल कटवा रहे थे। मशीन से निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई। तेज हवा चलने से कुछ ही देर में आग भड़क गई और आसपास के खेतों को भी चपेट में ले लिया। आग लगने से आसपास खेतों में मौजूद किसान व गांव के लोग मौके पर पहुंचे।

फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ग्रामीणों ने पंपसेट आदि से आग पर काबू पाने में जुट गए। करीब दो घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन तब तक ग्रामीण जैसे तैसे आग पर काबू कर चुके थे। आग की चपेट में आकर रुचनी देवी, मुल्तान,नत्थूलाल, रामपाल, रिषीराम, ओमकार, मुनेश्वर, प्रमोद, संजय, मुन्नी, राजेंद्र, पप्पू, छोटे, मुन्ना, नारायण, लक्ष्मण्, गया बक्स, अवधेश, बुद्धि, रामपाल, मुंशी, जयचंद्र, नन्हें, दिनेश, छोटेलाल, बालकराम, कमलेश, रामबली, नरेश, राम सनेही, शिव शरण, वेदप्रकाश, मनोज, सर्वेश और बलवीर आदि की 181 बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन


दमकल देरी से पहुंचने से गुस्साए किसानों ने पाली शाहजहांपुर रोड पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसओ संजय कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। हंगामे के कारण करीब दो घंटे तक रोड पर यातयात ठप रहा। हल्का लेखपाल राजेंद्र कुमार ने नुकसान की रिपोर्ट बनाकर तहसील भेज दी है। 

शाहाबाद तवाली क्षेत्र के गहोरा गांव निवासी राम रहीस के गेहूं के खेत में रविवार सुबह 11 बजे आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे और आग क ो बुझाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान शोर सुनकर गांव के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने पंपसेट आदि चालू कर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण आग की लपटों से निकली चिंगारियों ने आस-पास के खेतों की फसल को भी चपेट में ले लिया।

ग्रामीणों की सूचना पर आग बुझाने के लिए रवाना की गई दमकल की गाड़ी का रास्ते में ही पंप फट गया। पंप बदलकर जब तक दमकल कर्मी पहुंचे मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर रामरहीस, राधे, श्रीनिवास, कमलेश, जदुवीर, आशाराम, ब्रजपाल, अबधेश, सुरेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, सुमनलता, कुसुमलता, मुलायम, प्रहलाद, ऊदन, अजय कुमार, प्यारे, मुंशी, रामवीर, रामश्री के  खेत की फसल जल गई। सूचना पर हल्का लेखपाल ने गांव पहुंचकर नुकसान क ी पड़ताल की।

 सुरसा थाना क्षेत्र के खजुरहरा गांव के खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन के तार निकले हैं। रविवार को लाइन का तार टूटकर गेहूं क ी फसल में गिर गया। इससे आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश चालू की। सूचना फायर विभाग को दी गई थी। जब तक दमकल की गाड़ी पहुंची ग्रामीणों ने आग बुझा ली थी। आग से  छोटेलाल, कल्लू दर्जी, हबीब, कमलेश, शुक्ला, जौधन लाल आदि की करीब 25 बीघा फसल जल गई।

सांडी थाना क्षेत्र के औहदपुर गांव के खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। रविवार को लाइन के तार आपस में छू गए। जिससे निकली चिंगारी फसल में गिर गई। इससे आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश चालू कर दी। मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाई। आग की चपेट में आकर रामकली, राहुलमिश्रा , श्रीनिवास ,सुरेश यादव की करीब 25 बीघा गेहूं की फसल जल गई।

लोनार ना क्षेत्र के दुलारपुर गांव में सोमवार को कंबाइन से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख लोगों ने बुझाने का प्रयास चालू किया। जब तक आग पर काबू पाया किया। जब तक रमेश सिंह पुत्र धीरपाल सिंह, रामसरन पुत्र रामलाल की 20 बीघा फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें