फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 33 केवीए लाइन की मरम्मत के चलते 18 उपकेंद्र दो घंटे बंद, लाखों परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। त्योहार पर बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए रविवार को 220 केवीए मन्नापुरवा उपकेंद्र पर मरम्मत का कार्य कराया गया। प्रेषण खंड परिसर में कार्य होने के कारण उपकेंद्र से जुड़े 18 विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति प्रभावित हुई। सुबह-सुबह हुई कटौती के कारण लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के लखनऊ मार्ग पर 220 केवीए मन्नापुरवा विद्युत उपकेंद्र संचालित है। वहां से शहर के अलावा सदर और बिलग्राम तहसील क्षेत्र के जुड़े 33 केवीए विद्युत उपकेंद्रों को आपूर्ति होती है। रविवार को 220 केवीए पावर ट्रांसमिशन के तहत मेन बस का अनुरक्षण कार्य कराया गया। इससे सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े सात बजे तक उपकेंद्र से जुड़े 33 केवीए इंडस्ट्रियल एरिया, आरटीओ, गुरगुज्जा, तत्योरा,ऐजा, बावन की आपूर्ति बाधित रही। इससे सुबह पौने आठ से सवा नौ बजे तक शहर के 33 केवीए सांडी रोड शहर व ग्रामीण, सिटी विद्युत उपकेंद्र, कोयल बाग कॉलोनी, सुरसा, आरआरएल, हरियावां, बिलग्राम, सुरसा, सांडी की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। रविवार होने के कारण लोग सुबह बिजली गुल होने से परेशान रहे। सबसे अधिक दिक्कत पेयजल के लिए हुई।



छह को बंद रहेंगे आठ विद्युत उपकेंद्र
प्रेषण खंड से जुड़े 132 उपकेंद्र बघौली में छह अक्तूबर को भी कार्य कराया जाएगा। इससे उपकेंद्र से जुड़े कुरसठ, बघौली, बेनीगंज, रूइया, माधौगंज, शुगर मिल, छिबरामऊ व कराही की आपूर्ति सुबह 10 से 12 बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन



132 व 220 केवीए उपकेंद्रों पर अनुरक्षण कार्य कराया जा रहा है। इस कारण आपूर्ति बंद करनी पड़ रही है। अनुरक्षण कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाती है। -मो. सउद, अधिशासी अभियंता, प्रेषण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें