फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सांड से टकराकर सड़क पर गिरे बाइक सवार मजदूर की सिर में चोट लगने से मौत

विज्ञापन
फोटो- 12- सर्वेश। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के आलमनगर मार्ग पर रविवार रात चचेरे भाई के साथ बाइक से घर जा रहे मजदूर की टक्कर अचानक सड़क पर आए सांड़ से हो गई। घटना में बाइक चला रहे मजदूर की सिर में गंभीर चोटें आने से मौत हो गई। चचेरा भाई झाड़ियों में गिरने के कारण सकुशल बच गया।
विज्ञापन

भोगियापुर निवासी सर्वेश (27) मजदूरी करते थे। वह शनिवार को चचेरे भाई लालाराम के साथ मजदूरी करने करावां गए थे। देर शाम एक ही बाइक से दोनों वापस घर जा रहे थे। बाइक सर्वेश चला रहे थे। लालाराम ने बताया कि आलमनगर पुलिस चौकी के पास सांड अचानक सामने आ गया। बाइक सांड से टकरा गई। इस दौरान सर्वेश सिर के बल सड़क पर गिरे जबकि लालाराम झाड़ियों में जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने के कारण सर्वेश के सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से लालाराम उन्हें लखीमपुर खीरी की पसिगवां सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर गांव आए और पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिवार में पत्नी संगीता और तीन बेटियां हैं। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि परिजन ने सांड से बाइक टकरा जाने के कारण घटना होने की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें