फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 127 विद्यालयों में शुरू होंगे 18 कोर्स

Sat, 27 Apr 2024 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा के साथ ही व्यावसायिक ज्ञान भी दिया जाएगा। राजकीय व एडेड विद्यालयों में 18 व्यावसायिक कोर्स शुरू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इससे इन विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने का मौका मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के 127 विद्यालयों (राजकीय व एडेड विद्यालय) में वर्तमान शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों के लिए 18 व्यावसायिक कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। इनमें 55 राजकीय और 72 एडेड विद्यालय शामिल हैं।
इससे विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों का कौशल निखर कर बाहर आएगा। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। व्यावसायिक कोर्स की शिक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी इंटर के बाद अपने कौशल के आधार पर व्यवसाय शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिला समन्वयक समग्र शिक्षा डॉ. अभय जैन ने बताया कि व्यावसायिक पाठ्यक्रम इस सत्र में शुरू हो जाएंगे। इसमेें विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगें।
इन कोर्स की दी जाएगी शिक्षा
निर्माण कार्य, टूरिज्म एंड हॉस्पिटीलिटी, ब्यूटी एंड वेलनेस, परिधान, फूड प्रोसेसिंग, कृषि, ओटो मोटिव्ज, प्लंबिंग, रिटेल, सिक्योरिटी, फिजिकल एजुकेशन, पावर, बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस एंड इंश्योरेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, हेल्थ केयर, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, टेलीकॉम, आईटी-आईटीईएस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें