फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 26 करोड़ से 17 ग्रामीण मार्गों का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विधानसभा क्षेत्र हरदोई, बालामऊ, बिलग्राम-मल्लावां, सवाजयपुर और शाहाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों के 17 मार्गों का 26 करोड़ से अधिक रुपये नवनिर्माण, सुंदरीकरण और चौड़ीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर चयनित मार्गों का सर्वे कराकर एस्टीमेट तैयार कराएं हैं। विभाग ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के मार्गों की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट शासन को भेज दी है। इन मार्गों के बन जाने से ग्रामीण क्षेत्रों की करीब 30,000 से अधिक की आबादी को आवागमन में सुविधा और सहूलियत होगी।
गांवों को डामरीकृत मार्गों से जोड़े जाने की प्राथमिकता दी गई है। लोक निर्माण विभाग ने नाबार्ड वित्त पोषित योजना में गांवों को डामरीकृत मार्गों से जोड़ने के लिए सांसद और विधायकों से प्रस्ताव लिए हैं। इन प्रस्तावों में दिए गए मार्गों का सर्वे कराया गया। बताया गया कि जनप्रतिनिधियों की ओर से प्रस्ताव में वंचित गांवों को वरीयता दी गई है। लोक निर्माण विभाग ने जनप्रतिनिधियों की ओर से दिए गए प्रस्ताव में शामिल मार्गों की लंबाई, वर्तमान स्थित, गांव की आबादी और इसमें अनुसूचित जाति और जनजाति के प्रतिशत का भी आकलन किया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से कराए गए सर्वे में इन गांवों में डामरीकृत मार्ग बनवाए जाने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराई गई है। बताया गया कि पांचों विधानसभा क्षेत्र के 17 मार्गों के कायाकल्प, नवनिर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 26,05,85,000 रुपये की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट शासन को भेजी है।
जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराकर शासन को भेजी जा चुकी है। नाबार्ड वित्त पोषित योजना में जल्द ही बजट आवंटन की उम्मीद है। बजट मिलते ही निविदा प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम शुरु कराया जाएगा। -एसके मिश्रा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें