फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खुर्रमपुरवा में चूल्हे की चिंगारी से 17 झोपड़ियां जलीं

Mon, 08 Apr 2024 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। अरवल थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पार स्थित खुर्रमपुरवा गांव में सोमवार की दोपहर चूल्हे से निकली चिंगारी से लगी आग में 17 झोपड़ियां जल गईं। अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से कई घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

खुर्रमपुरवा गांव निवासी मुन्नी देवी सोमवार दोपहर अपने घर में चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी छप्पर में जा लगी। हवा चलने के कारण फौरन ही छप्पर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की चपेट में पास में ही स्थित नन्हें, कोतवाल, विशुन दयाल, कश्मीर, शेर सिंह, वीरपाल, ओम प्रकाश, अशोक, राधाकृष्ण, रघुवीर, रामवीर, सुरेश, पप्पू, श्रीराम, रामकिशोर और विनोद कुमार की झोपड़ियां भी आ गईं।
इसके कारण इन झोपड़ियों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन जल गए। ओम प्रकाश के छप्पर में छत डलवाने के लिए रखे 40 हजार रुपये जल गए। वीरपाल की बहू सीमा के जेवर भी जल गए। घटना की जानकारी पर अरवल थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आग काबू में आई।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार आभा चौधरी ने लेखपाल मंजेश कुमार समेत राजस्व कर्मियों की टीम के साथ मौके का जायजा लिया। नुकसान का आकलन किया। उन्होंने बताया कि नियमानुसार मुआवजा दिलाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें