हरदोई। छुट्टा मवेशियों को लेकर लगातार आ रहीं शिकायतों पर विराम लगाने के लिए आखिरकार नगर पालिका ने कैटिल कैचिंग अभियान की शुरुआत कर दी। गुरुवार अभियान में 17 मवेशियों को पकड़कर पशु आश्रय स्थल भेजा गया।
ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ला ने बताया कि जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर गुरुवार की सुबह चार बजे नगर पालिका के कर्मियों के द्वारा घुमंतू मवेशियों की धरपकड़ शुरू की गई। पिहानी चुंगी से डीएम चौराहे व आजाद नगर सहित कई मार्गों पर चले अभियान में 17 मवेशी पकड़े गए। इन्हें नयागांव के पशु आश्रय स्थल भेजा गया। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह तक लगातार यह अभियान चलाया जाएगा।