फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे चरित्र पर सवाल उठाने वाले खुद चरित्रहीन : नरेश अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा-बसपा गठबंधन के नेताओं की प्रेसवार्ता में सदर सांसद अंशुल वर्मा की ओर से लगाए गए आरोपों का जवाब चंद घंटों बाद ही पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने शाहाबाद में मंच से दिया।
विज्ञापन


शाहाबाद के एक मैरिज लॉन में आयोजित ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि हमारे चरित्र पर सवाल उठाने वाले खुद ही चरित्रहीन हैं।

नरेश अग्रवाल को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है, क्योंकि हमारा सर्टिफिकेट जनता देती है। उन्होंने गठबंधन के साथ ही कांग्रेस पर भी तीखे जुबानी हमले किए।
विज्ञापन


कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सांसद ने कहा कि सपा के एक नेता ने कुछ दिन पहले प्रेसवार्ता कर हमसे अपनी जान को खतरा बताया था। उन्होंने सवाल किया कि अगर मरवाने का जिम्मा हमारा है तो फिर पैदा करने का जिम्मा किसका है।

गुरुवार को सदर सांसद अंशुल वर्मा के चरित्र संबंधी आरोपों पर नरेश अग्रवाल ने कहा कि मेरा जीवन खुली किताब की तरह है। सब कुछ जनता के सामने है। मेरे चरित्र पर सवाल उठाने वाला खुद चरित्रहीन है।

उन्होंने सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा को मंच से नसीहत भी दी कि इतने निचले स्तर पर जाना ठीक नहीं, वरना अगर हमने चरित्र चित्रण शुरू किया तो बहुत लोग नंगे हो जाएंगे।

नरेश अग्रवाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष से लेकर जमीन तक भारत को मजबूत किया है। पूरे विश्व में भारत को शक्तिशाली देश के रूप में स्थापित किया है।

दोबारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए रात दिन एक कर दें। सम्मेलन को शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर अजीत सिंह बब्बन, रामेश्वर दयाल गुप्ता, डॉ. मुरारीलाल गुप्ता, अनिल शुक्ला, हर्ष पांडेय, रामू त्रिवेदी, नवनीत गुप्ता, अमर रस्तोगी, वेदराम राजपूत आदि मौजूद रहे। देर शाम नरेश अग्रवाल ने पिहानी में भी एक कार्यकर्ता बैठक को संबोधित किया।
विज्ञापन


यह भी बोले नरेश
- दोबारा नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो किसान सम्मान निधि में होगी बढ़ोतरी
- हाफिज सईद और अजहर मसूद को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में ले लें राहुल गांधी
- 24 मई को ही टूट जाएगा माया-अखिलेश का गठबंधन
- मायावती मुलायम को जिताने जाएंगी तो चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए मुलायम को
- बिना दूल्हे की बरात है विपक्षी गठबंधन, बिना दूल्हे की बरात अक्सर पिटती है

हमारे चरित्र पर सवाल उठाने वाला चरित्रहीन
बोले नरेश - हमें सर्टिफिकेट जनता देती और किसी से नहीं चाहिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें