फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना काम कराए ग्राम निधि के खाते से 25 लाख निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। हरियावां के पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने डीपीआरओ को शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत मझिया पूरी तरह से संतृप्त होने के बावजूद प्रधान ने बिना विकास कार्य कराए ग्राम निधि के खाताें के 14 वित्त की 25 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। लाभार्थियों को शौचालय निर्माण की धनराशि देने के नाम पर उनसे उगाही की जा रही है। डीपीआरओ ने सेक्रेटरी से ग्राम पंचायत के सभी अभिलेख तलब किए है।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह ने डीपीआरओ को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि मझिया गांव की ग्राम प्रधान शीलू सिंह है। इनके पति नागेंद्र सिंह प्रधान के कार्यों की देखरेख करते हैं। उन्होंने प्रधान पर ग्राम निधि के खाते में भेजी जाने वाली14वें वित्त की धनराशि में अनियमितता का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि गांव पूरी तरह से संतृप्त है। गांव में नाली, खडंजा पहले से बना हैं। इसके बावूजद ग्राम प्रधान ने सेक्रेटरी से सांठगांठ कर बिना काम कराए 14वें वित्त की 25 लाख रुपये की धनराशि निकाल ली है। गांव में कोई विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। उन्होंने शौचालय निर्माण में भी गड़बड़ी की शिकायत की है। शौचालय निर्माण के नाम पर चयनित लाभार्थियों से प्रथम किश्त देने के लिए दो-दो हजार रुपये की वसूली की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइट में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की है। स्ट्रीट लाइट के नाम पर सात लाख रुपये निकाले गए हैं। तालाब का निर्माण भी मानक के अनुरूप नहीं कराया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास के लिए चयनित लाभार्थियों से वसूली किए जाने की शिकायत की है। उन्होंने डीपीआरओ से पूरे मामले की स्थलीय जांच कराने की मांग की है। डीपीआरओ सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की स्थलीय जांच कराई जाएगी। सेक्रेटरी से ग्राम पंचायत के सभी अभिलेख तलब किए गए हैं। गड़बड़ी सामने आने पर प्रधान व सेक्रेटरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


-ग्राम निधि के खाते से 25 लाख निकालने का आरोप
-पूर्व ब्लॉक प्रमुख की शिकायत पर डीपीआरओ ने सेक्रेटरी से तलब किए अभिलेख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें