फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म से हिरासत में लिया गया प्रेमी युगल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संडीला। आरपीएफ ने रविवार की शाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से दिल्ली के एक फरार प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि वह युवक से प्रेम करती है। मर्जी से उसके साथ आई है। उसके पिता ने प्रेमी के खिलाफ दिल्ली में रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिस पर वह दोनों परेशान हैं। आरपीएफ ने दिल्ली पुलिस व प्रेमी जोड़े के परिजनों को जानकारी दी है।
विज्ञापन

आरपीएफ चौकी इंचार्ज सर्वजीत सिंह यादव रविवार की शाम गश्त पर थे। प्लेटफार्म नंबर 2 की बेंच पर लड़के के साथ बैठी लड़की के रोने पर उन्होंने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी। लड़की ने अपना नाम अमरदीप कौर बताया। बताया कि वह नई दिल्ली के मीराकुंज इलाके में अपने परिवार के साथ रहती है। पड़ोसी रामबाबू मौर्य से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। 22 जुलाई को वह अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली आई। अमरदीप ने बताया कि उसके पिता वीरेंद्र सिंह नई दिल्ली के निहार विहार थाने में प्रेमी रामबाबू मौर्य के खिलाफ उसे भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तब से पुलिस और दोनों के परिजन उन्हे तलाश कर रहे हैं। चौकी प्रभारी सर्वजीत सिंह यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस और दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। युवक और युवती के माता पिता और पुलिस के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- प्लेटफार्म से हिरासत में लिया गया प्रेेमी युगल
- 22 जुलाई को दिल्ली से भागा था प्रेमी जोड़ा
- आरपीएफ ने दिल्ली पुलिस और परिजनों को दी जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें