फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 स्कूलों के छिने वित्तीय अधिकार

Tue, 07 Jul 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्धारित तिथि बीतने के बाद भी स्कूलों प्रबंध समिति के चुनाव न कराने पर जिले के 16 स्कूलों के प्रबंधकों के वित्तीय अधिकार छीन लिए गए हैं। उनके स्थान पर एकल संचालन की व्यवस्था कर दी गई। वहीं जिले के सात पूर्व से ही एकल संचालन से चल रहे हैं, इससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि जिले में 71 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूल संचालित हैं। इनका संचालन प्रबंध समिति के माध्यम से किया जाता है। विभागीय नियमानुसार, स्कूलों में प्रबंध समिति का चुनाव हर तीसरे वर्ष किया जाना चाहिए, पर जिले के कई स्कूल ऐसे हैं, जिनमें प्रबंध समिति के चुनाव वर्षों से नहीं हुए हैं।

ऐसे सात विद्यालय के वित्तीय अधिकार वित्त एवं लेखाधिकारी को दिए गए है। इसमें एक का प्रबंध संचालन डीआईओएस के पास है। इन स्कूलों की प्रबंध समिति का चुनाव होना था, पर अभी तक नहीं कराया गया। इधर, 16 अन्य ऐसे स्कूल हैं, जिनकी प्रबंध समिति का कार्यकाल समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन


इनके प्रबंधकों को जिला विद्यालय निरीक्षक ओर से नोटिस जारी कर चुनाव करने के निर्देश दिए गए, पर इन स्कूलों के संचालकों ने चुनाव नहीं कराए। इस जिला विद्यालय निरीक्षक जेपी मिश्र ने आरआर इंटर कालेज, आईआर इंटर कालेज संडीला, सुभाष उमावि हरियापुर कटियारी, वैदिक विद्या मंदिर, रफी अहमद इंटर कालेज।

चंद्र देवी उमावि पोखरी, गांधी इंटर कालेज बेनीगंज, जनता इंटर कालेज नगला भूपति पुर, नेहरू इंटर कालेज हरियावां, आदर्श इंटर कालेज थमरावा, देवी दयाल इंटर कालेज सुभान खेड़ा, जनता इंटर कालेज पुरसौली, वीजीआर इंटर कालेज बिलग्राम, निया देवी इंटर कालेज माधौगंज, लाल बहादुर इंटर कालेज अटवा अली मर्दनपुर और एएसएवीवी इंटर कालेज हरदोई के प्रबंधकों के वित्तीय अधिकार छीन कर वित्त एवं लेखाधिकारी को दे दिए हैं।

स्कूल में एकल संचालन की व्यवस्था लागू कर दी है। साथ ही जल्द प्रबंध समिति के चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। अगर समय से विद्यालय में प्रबंध समिति के चुनाव नहीं होते हैं, तो वहां पर प्रबंध संचालन की व्यवस्था कर दी जाएगी, क्योंकि  प्रबंधक के न होने से विद्यालय के कई कार्य अवरुद्ध हो जाते हैं। डीआईओएस जेपी मिश्र ने इस संबंध में सभी प्रबंधकों से तत्काल कार्रवाई कर चुनाव कराने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें