फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वसमाज को लेकर आगे बढ़ रही भाजपा : जयप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद जयप्रकाश ने कहा है कि लोकसभा चुनाव उन्होंने नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी ने लड़ा है। जनता ने नरेंद्र मोदी को चुना है और इसके लिए जनता का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि पूरा प्रयास होगा कि जन आकांक्षाओं पर खरा उतरूं।
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर गुप्ता गुड्डू की ओर से टड़ियावां कस्बे के शिवाला मंदिर परिसर में आयोजित अभिनंदन समारोह में सांसद जयप्रकाश ने कहा कि भाजपा सर्वसमाज को लेकर आगे बढ़ने का काम कर रही है। उन्होंने अधिक से अधिक समय हरदोई को देने की बात कही।

भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से जीत दिलाने के लिए क्षेत्रीय विधायक श्यामप्रकाश, पार्टी पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरा विश्वास है कि सांसद और विधायक पार्टी की नीतियों पर चलते हुए सबकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर गुप्ता और रामबहादुर सिंह ने भी संबोधित किया।

संचालन अशोक सिंह ने किया। इस मौके पर कृष्ण मोहन शुक्ला, आलोक गुप्ता, गौरव यादव, सुभाष गुप्ता, भभूती सिंह, पंकज गुप्ता भी मौजूद रहे।

बंद मुट्ठी लाख की, खुल गई तो खाक की : श्यामप्रकाश
सांसद जयप्रकाश के अभिनंदन समारोह में क्षेत्रीय विधायक श्यामप्रकाश ने खुलकर अपनी बात रखी। सपा-बसपा के बीच हुए गठबंधन पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बंद मुट्ठी लाख की, खुल गई तो खाक की।

चुनाव में जनता ने गठबंधन की मुट्ठी खोल दी है। उन्होंने यह भी कहा कि मतगणना से पहले तक चर्चा थी कि जयप्रकाश गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से हार जाएंगे, लेकिन मतदाताओं ने इस चर्चा और मिथक को तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि सांसद और विधायक मिलकर क्षेत्र को विकसित करेंगे।

लड्डुओं से तौले गए मिश्रिख सांसद अशोक रावत
संडीला। मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद अशोक रावत का स्वागत कस्बे के आरपी पैलेस में किया गया। इस दौरान सभासद अभय गुप्ता, संजय जायसवाल ने नवनिर्वाचित सांसद को लड्डुओं से तौला।

इसके अलावा नगर में रोड शो किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल और व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता ने अलग-अलग स्थानों पर स्वागत किया।

नगर पालिका के कार्यालय के पास सभासद महेंद्र सोनी ने, इमलिया बाग में विनोद द्विवेदी ने स्वागत किया। इसके अलावा डॉ. प्रकाश मिश्रा, नगर अध्यक्ष अतुल तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णुदयाल शुक्ला ने भी स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक राजकुमार अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सर्वसमाज को लेकर आगे बढ़ रही भाजपा : जयप्रकाश

- टड़ियावां के शिवाला मंदिर परिसर में हुआ अभिनंदन समारोह
- विधायक, पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार : जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें