फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलो पॉलिथीन जब्त, 2600 जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नगर पालिका ने बुधवार को शहर के जिंदपीर चौराहे पर पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने दो किलो पॉलिथीन जब्त कर 2600 रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

नगर पालिका सदर ईओ जी. लाल ने बताया कि पॉलिथीन के घातक परिणामों के चलते 15 जुलाई 2018 को कोर्ट के आदेश पर सरकार ने 50 माइक्रोन से कम की पॉलिथीन के चलन व उसके कारोबार पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिला प्रशासन के साथ ही नगर पालिका व नगर पंचायतों ने भी अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया है। बंदी के बाद भी दुकानदारों ने अब तक प्रतिबंधित पॉलिथीन नहीं बंद की है। इसके बाद शासन ने एक बार फिर अभियान चलाकर शत प्रतिशत पॉलिथीन बंद कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को रेलवेगंज में अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानदारों व ठेले वालों से दो किलो पॉलिथीन जब्त की गई। 2600 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें