पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हिल्लापुर में मकान के ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन में स्पार्किंग होने से छप्पर में आग लग गई। परिजनों ने पड़ोसियों के साथ मिलकर किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक गृहस्थी जल गई।
हिल्लापुर निवासी सहदेव पुत्र जग्गू के घर के ऊपर से विद्युत लाइन गुजरी है। बुधवार दोपहर हवा चलने से तार टकरा गए। स्पार्किंग होने से घर में पड़े छप्पर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई। घर को आग की लपटों से घिरा देख घर में मौजूद सदस्य शोर मचाते हुए बाहर आ गए। पड़ोसियों ने निजी संसाधनों से आग बुझाई। सहदेव ने बताया कि आग लगने से कपड़े, बिस्तर, दस क्विंटल गेहूं, पांच क्विंटल धान, बीस हजार रुपये नगदी और जेवर जल गए। घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दी गई है।