फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक की सीतापुर में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक की जनपद सीतापुर में महोली के पास ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुखारपुर निवासी अवधेश (33) पुत्र हाकिम सिंह की जनपद सीतापुर के थानाक्षेत्र के रामकोट के ग्राम खपूरा में ससुराल है। शनिवार को उसकी सुसराल में भागवत कथा होनी थी। इस कारण वह शुक्रवार को पत्नी व बच्चों को लेकर ससुराल छोड़ने गया था ।

वह पत्नी को छोड़कर शनिवार की सुबह बाइक से घर आ रहा था। जनपद सीतापुर के महोली के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए था। टक्कर लगने से हेलमेट टूट गया। परिजन घटना स्थल की ओर रवाना हो गए। परिजनों ने बताया कि अवधेश भैंस पालन का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी रिंकी और दो पुत्र सचिन, जीन और एक पुत्री लक्ष्मी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें