अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। पिहानी-हरदोई रोड ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार सुबह लाइन पार करते समय ट्रेेन से कटकर साधु की मौत हो गई। पुलिस को तलाशी के दौरान जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान हुई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोप से इनकार किया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी राजेश्वर सिंह (73) करीब 20 साल पहले साधु हो गए थे। पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई। परिवार में बेटा शीतलाबक्स है। राजेश्वर करीब सात साल से हरदोई-पिहानी रोड पर ओवरब्रिज के नीचे बाग में बने मंदिर में रहते थे। मंदिर पर ग्रामीण खाने का सामान दे जाते थे। उसी से भरण-पोषण करता था।
शुक्रवार सुबह कोहरा था। वह शौच के लिए लाइन पार कर रहे थे। उसी दौरान दोनों तरफ से ट्रेनें आ जाने से कटकर मौत हो गई। करीब 9 बजे चक गांव के लोेग उधर से गुजरे। क्षत-विक्षत शव देख पुलिस को सूचना दी। पिहानी चुंगी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान की।
पास मेें मिली डायरी में लिखे नंबर से परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मृतक के बेटे ने शीतलाबक्स ने आरोप से इनकार किया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी कोतवाल एसएसआई बृजेश सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है।