फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से गुमटी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। संदिग्ध हालात में आग लगने से गुमटी व उसमें रखा करीब ढाई लाख का सामान जल गया। शनिवार रात करीब आठ बजे आसपास के लोगों ने गुमटी जलती देखी। सूचना पर कै फे संचालक पहुंचा और फायर बिग्रेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने जब तक आग पर काबू पाया सारा सामान जल चुका था। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आग लगाने का रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर क ोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी राजेश्वर सिंह का बेटा नरेंद्र साइबर कैफे चलाता है। उसने जीआईसी गेट के सामने गुमटी में उपकरण रखे हुए थे। शनिवार शाम करीब 7 बजे वह गुमटी में ताला बंद करके घर चला गया था। रात करीब आठ बजे आस-पास के लोगों ने गुमठी को धू-धूकर जलते देखा। आस-पास के लोगों ने नरेंद्र को गुमटी में आग लगने की जानकारी दी और आग पर काबू पाने का प्रयास चालू किया। नरेंद्र कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और अगिभनशमन विभाग को फोन किया। करीब 8:30 बजे पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जब तक नरेंद्र पहुंचा गुमटी और उसमें रखा सामान पूरी तरह से जल गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। नरेंद्र ने अज्ञात युवक पर गुमटी में आग लगाने का आरोप लगाया। रविवार को पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एक युवक उसकी गुमटी के पास ही अपनी गुमटी रखना चाहता था। उसने इसका विरोध किया था। इस पर युवक ने उसकी गुमटी में आग लगाने की धमकी दी थी। उसने आग से गुमटी में रखे तीन लैपटॉप, एक कंप्यूटर, फोटोकॉपी मशीन, जनरेटर और फाइलें समेत करीब ढाई लाख क ा नुकसान होना बताया है। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




- गुमटी में लगी आग, ढाई लाख का सामान राख
- शहर क ोतवाली क्षेत्र में जीआईसी गेट के सामने रखी थी गुमटी
- पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट




फोटो-9, आग लगने से जली गुमटी और अंदर रखा सामान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें