अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली के अकबरपुर पसनामऊ निवासी अधेड़ की रविवार को ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। वह शाम को घर के बाहर चारपाई पर लेटा था। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। जबकि ट्रैक्टर पर सवार तीन अन्य युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। क ोतवाल ने तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
बिलग्राम क ोतवाली के अकबरपुर पसनामऊ निवासी बृजलाल (50) रविवार शाम चारपाई पर घर के बाहर लेटा था। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहा ट्रैक्टर बेकाबू होकर चारपाई समेत उसके ऊपर से निकल गया। ट्रैक्टर क ा पहिया सिर के ऊपर से निकलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर पर चालक समेत चार लोग सवार थे। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोेड़कर भाग निकला। जबकि भागने का प्रयास कर रहे तीन युवकों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर पर सवार तीनों युवकों को हिरासत में लिया। परिजनों से पूछताछ के बाद सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। अधेड़ खेती बाड़ी करता था। उसके दो बेटे व एक बेटी है।कोतवाल चक्रधर पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
- बिलग्राम क ोतवाली क्षेत्र अकबरपुर पसनामऊ का था निवासी
- रविवार शाम घर के सामने चारपाई पर लेटने के दौरान हुआ हादसा