फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से वेदाचार्य की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुरसा। थाना क्षेत्र के खजुरहरा निवासी संस्कृत स्कूल के वेदाचार्य की करंट से मौत हो गई। सुबह कमरे में रखा पंखा मोड़ने के दौरान वह करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गए। परिजन निजी वाहन से जिला अस्पताल लाए थे। जांच कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव घर ले गए।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के खजुरहरा राकेश मिश्रा (55) पुत्र रामौतार मिश्रा बेहटा गोकुल के सकाहा में संस्कृत महाविद्यालय में वेदाचार्य थे। रविवार सुबह करीब सात बजे नित्यक्रिया की। इसके बाद कमरे में बैठे थे। पत्नी किरन भी कमरे में थीं। उन्होंने किरन से शर्बत बनाकर लाने को कहा। उसके जाने के बाद वह कमरे में मेज पर रखा पंखा अपनी तरफ घुमाने का प्रयास किया। इस दौरान पंखे में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आकर वह गिर गए, और पंखा उनके पेट के ऊपर गिर गया। कमरे से खटरपटर की आवाज सुनकर किरन कमरे में पहुंची। पति बेहोश थे और पंखा उनके ऊपर पड़ा था। उन्होंने पंखे का प्लग निकाला। तब तक बेटे अरुणेश व योगेश आ गए। पिता को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले आए। जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव घर ले गए। हादसे की जानकारी पर सांडी विधायक प्रभाष ने गांव पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। पत्नी किरन प्राथमिक स्कूल में शिक्षक हैं। उनके दो बेटे व दो बेटियां हैं।
विज्ञापन


- सकाहा के संस्कृत महाविद्यालय में थे तैनात
- सांडी विधायक ने गांव पहुंच परिजनों को बंधाया ढांढस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें