फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा शिविर में 148 मरीजों को दिया परामर्श

Mon, 20 Apr 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दैवी आपदा से आहत लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श देने के लिए लगे शिविर में 148 मरीजों की जांचकर उनको परामर्श दिया। वहीं लोगों में बढ़ रही हृदय रोग की बीमारी से बचाव के लिए विशेषज्ञों ने सुझाव दिया।
विज्ञापन


विक्टोरिया हाल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को परीक्षण किया और उनको परामर्श दिया। शिविर जिले के वरिष्ठ चिकित्सक पहुंचे।

शिविर में कुल 148 मरीजों का परीक्षण किया गया और उनको परामर्श दिया गया। डा. अरुण मौर्या ने बताया कि दैवी आपदा के कारण जिले का किसान परेशान है।

ऐसे में सभी का दायित्व है कि सभी लोग मिल कर सहयोग करें।  एसोसिएशन की ओर से लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श देने के लिए प्रति रविवार को शिविर लगाया जाएगा और मरीजों को राहत दी जाएगी। इस मौके पर डा. सीके गुप्ता, डा. अमरजीत आजवानी, डा. जेके वर्मा, डा. अजय अस्थाना, डा. सुरेश अगिभनहोत्री सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से शनिवार को एक होटल में हुए सेमिनार में ह्दय रोग के विषय में विस्तृत जानकरी दी गई। हृदय रोग विशेषज्ञ डा. ऋषि सेठी ने बताया कि हृदय रोग मुख्य रूप से चार कारणों से होता है।

इनमें डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्राल और तंबाकू का सेवन है। उन्होंने कहा कि मरीज को हार्ट अटैक पड़ने पर उसे तत्काल चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए। क्याेंकि प्रदेश में 25 से 30 फीसदी मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते है। 

हार्ट अटैक पहला हो या तीसरा सभी घातक होते है। इसके लिए संयमित खान पान किया जाए।  डा. शरत चंद्र ने बढ़ रहे कोलेस्ट्राल के विषय में जानकारी दी। सेमिनार में सीएमओ डा. वीके गुप्ता, डा. सीके गुप्ता, डा. अरूण मौर्या सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें