जिले में 3493 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। हौसला पोषण योजना के तहत गर्भवती महिलाओं व अति कुपोषित बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन दिया जाना था। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी बहार आरा जैदी ने सीडीपीओ व सुपरवाइजरों ने गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर शाम तक रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था।
निरीक्षण के दौरान जिले के अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं व अति कुपोषित बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार गरमागरम भोजन व अन्य सामग्री दी गई, लेकिन निरीक्षण के दौरान 145 केंद्रों पर खाना बनता नहीं पाया गया।
सीडीपीओ व सुपरवाइजर ने अपनी रिपोर्ट प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंप दी। प्रभारी डीपीओ ने 145 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से केंद्र पर खाना न बनवाने पर स्पष्टीकरण दिया है। इसके अलावा उन्होंने डीएम को भी अपनी रिपोर्ट भेजी गई। कहा है कि कुछ प्रधान हौसला पोषण योजना में सहयोग नहीं कर रहे हैं।