फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू पर थमे रहेंगे 142 रोडवेज बसों के चक्के

विज्ञापन
रोडवेज स्टेशन पर खड़ी बसें। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जनता कर्फ्यू के दौरान बसों का संचालन भी निरस्त रहेगा। शनिवार को उप्र परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन राजेश वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

राजेश वर्मा ने कहा है कि सुबह छह बजे से रात दस बजे तक व्यवस्था प्रभावी रहेगी। इस दौरान सभी डिपो की बसों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। आदेश जारी होने के साथ ही हरदोई परिक्षेत्र के एआरएम आरबी यादव ने भी कर्मियों को इस संबंध में निर्देश दे दिए हैं। एआरएम आरबी यादव ने बताया कि आदेशों के तहत डिपो की 142 बसों का संचालन पूर्णतया बंद रहेगा।
फोटो-27- शनिवार को कुछ ऐसे सन्नाटे में नजर आया रेलवे स्टेशन। संवाद
आज नहीं चलेंगी ट्रेनें
हरदोई। जनता कर्फ्यू के कारण शनिवार रात 10 बजे से रविवार रात 10 बजे तक ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। सीएमआई अंबुज मिश्रा ने बताया कि हरदोई क्षेत्र के बालामऊ जंक्शन से तीन ट्रेनों का संचालन किया जाता है, इनमें बालामऊ लखनऊ पैसेंजर पहले से ही निरस्त चल रही है। बालामऊ से गोंडा जाने वाली ट्रेन व बालामऊ से कानपुर जाने वाली ट्रेन का संचालन जारी है, लेकिन आदेशों के तहत रविवार को दोनों ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया है। बताया कि शाहजहांपुर, बरेली व लखनऊ से रविवार को चलने वाली कम दूरी की ट्रेनें भी इस आदेश से प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन

10 हजार से तीन हजार हुई रेल यात्री संख्या
हरदोई। कोरोना को लेकर अलर्ट जारी होने के बाद लोग ट्रेनों में सफर करने से गुरेज कर रहे हैं। रेलवे से जुड़े सूत्रों के अनुसार हरदोई स्टेशन से औसतन 10 से 12 हजार लोग यात्रा करते थे, लेकिन पिछले एक सप्ताह के अंदर ही यात्रियों की संख्या में जबरदस्त गिरावट आई है। यात्रियों की संख्या गिरकर तीन हजार तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें