फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात अप्रैल को आयोजित होगा अभिनंदन उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भारतीय नववर्ष के मौके पर सात अप्रैल को अभिनंदन उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार और विशिष्ट अतिथि प्रांत प्रचारक कौशल मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

स्वयंसेवी संस्था अक्षरम के बैनर तले होने वाले उत्सव के बारे में जानकारी देकर अभिषेक द्विवेदी ने बताया कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता वैज्ञानिकता पर आधारित है। भारतीय संस्कृति के प्रति संवेदनाओं को जागृत करने और भारतीयता के वैज्ञानिक पक्षों को उजागर करने के उद्देश्य से अभिनंदन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह तीसरा आयोजन है। इस दौरान शुभकामना संदेश पत्र यानी ग्रीटिंग बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न स्कूलों में कराया जाएगा। सात को दोपहर 12 बजे से गांधी मैदान में होने वाले आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। शिव स्त्रोत, रामस्तुति, लघुनाटिका, गायन, वादन व नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विशेषता का प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर भजनलाल सनमानी, सुशील वर्मा, विजय महाकाल, निशांत चौहान, अजय दीक्षित, प्रांशू पांडेय, नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें