फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेनीगंज फीडर खराब, पांच दिनों से आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापनगर (हरदोई)। विद्युत उपकेंद्र बेनीगंज में जिम्मेदारों की लचर कार्यशैली से फीडर को अभी तक नहीं सही कराया जा सका है, जिससे सबसे अधिक परेशानी किसानों को उठानी पड़ रही है।


बेनीगंज विद्युत उपकेंद्र पर लगभग डेढ़ सौ गांवों को बिजली सप्लाई की जाती है। गांवों में बने सरकारी नलकूप भी इसी फीडर से जुड़े हैं। ढफरापुर निवासी राधेश्याम, सुशील, जसकरन, बरगदिया निवासी सुनील, राजेश, पीतम व झरोइया निवासी बबलू तिवारी, सुनील शुक्ला, रामप्रताप पांडे, वीरेन्द्र तिवारी आदि ने बताया कि सरकारी नलकूपों पर पानी लेने के लिए वैसे भी लाइन लगाना पड़ता है अब तो पीने के पानी के लिए भी मारामारी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश कुमार ने बताया कि छह दिन से खेत में पाइप पड़ी है। बिजली न आने से फसल खराब हो रही है। उनका कहना है कि इस संबंध में कई बार एसडीओ से शिकायत की गई लेकिन अब तक इस तरफ कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने गुरुवार को जिलाधिकारी को संबोधित शिकायत भी सिटी मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव को सौंप आपूर्ति कराए जाने की मांग की गई है।

-आपूर्ति न होने से सबसे अधिक किसान परेशान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें