पंचायत चुनाव में तीसरे चरण को लेकर दूसरे व अंतिम दिन हुए जिला पंचायत
सदस्य के नामांकन में बुधवार को कुल 139 नामांकन हुए। सत्ता पक्ष सहित अन्य
राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों के नामांकन होने के कारण इस दिन भीड़ को
संभालने में लगे पुलिस बल को भी पसीना आ गया।
दूसरे दिन बावन प्रथम से
आठ, द्वितीय पर 10, तृतीय पर चार, चतुर्थ पर पांच एवं पंचम पर चार
दावेदारों ने नामांकन कराया। हरियावां प्रथम पर शून्य, द्वितीय पर सात,
तृतीय पर आठ नामांकन हुए। सुरसा प्रथम पर नौ, द्वितीय पर नौ, तृतीय पर सात,
चतुर्थ पर दो एवं पंचम पर एक ने नामांकन कराया। टड़ियावां प्रथम पर पांच,
द्वितीय पर 13, तृतीय पर 10 एवं
चतुर्थ पर पांच ने नामांकन कराया। अहिरोरी
प्रथम पर 14, द्वितीय तीन, तृतीय दो, चतुर्थ पांच एवं पंचम पर छह नामांकन
हुए। तीसरे दिन अंतिम चरण में नामांकन कराने वालों में प्रमुख रूप से सुरसा
पंचम से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, टड़ियावां प्रथम से
जिला पंचायत अध्यक्ष कामिनी अग्रवाल रहीं। अहिरोरी प्रथम से अमित गुप्ता ने
नामांकन कराया। तो
भाजपा प्रत्याशियों में हरियावां द्वितीय से विनोद
राठौर, अहिरोरी पंचम से रीता सिंह, तृतीय से पंकज सिंह, बावन द्वितीय से
गुलाब गांधी ने नामांकन कराया। जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत
अध्यक्ष के नामंाकन से पूर्व समर्थकों ने जुलूस निकाला तथा जगह जगह पर उनका
स्वागत किया।