फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आंगन में मिट्टी के नीचे छिपाकर रखे 13.71 लाख रुपये बरामद, महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-37-नीता। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
हरदोई। शहर के थोक व्यापारी रेलवेगंज निवासी पंकज अग्रवाल के मकान से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर सुरसा थाना क्षेत्र के बर्राघूमन निवासी महिला की निशानदेही पर मकान के आंगन में गेहूं पीसने वाली चक्की के नीचे मिट्टी में दबाए गए 13,71,500 रुपये भी बरामद हो गए हैं। आरोपी को न्यायालय से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रेलवेगंज निवासी पंकज अग्रवाल के मकान से 16 जुलाई की रात 2.80 करोड़ रुपये चोरी हो गए थे। 17 जुलाई की सुबह इसका पता चलने पर उन्होंने शहर कोतवाली में अपने तीन घरेलू नौकरों, जिनमें दो नाबालिग थे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में 25 जुलाई को दो नाबालिगों समेत 16 लोगों को पकड़ा था। इनकी निशानदेही पर 1,28,99,310 रुपये बरामद हुए थे। इसके बाद पुलिस ने इसी मामले में जांच के दौरान 11 अगस्त को इन लोगों को गिरफ्तार कर इनके पास से 6,62,300 रुपये बरामद किए थे। अब पुलिस ने इसी मामले में बर्राघूमन निवासी नीता को गिरफ्तार किया है।
दरअसल नीता का पति परम किशोर इसी मामले में 25 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से तकरीबन 10 लाख रुपये बरामद हुए थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने नीता के घर पर छापा डाला। इस दौरान आंगन में लगी गेहूं पीसने की मशीन के नीचे मिट़्टी में प्लास्टिक के दो डिब्बों में छिपाकर रखे गए 13,71,500 रुपये भी बरामद हो गए। नीता ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद पति ने उसे यह रुपये रखने के लिए दिए थे। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि आरोपी महिला को न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें