फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सांडी में 1.35 करोड़ पंचायत कराएगी विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-21-क्षेत्र पंचायत की बैठक में बोलतीं बीडीओ काजल साथ में ब्लाक प्रमुख अनिल राजपूत। संवाद
विज्ञापन

- क्षेत्र पंचायत की बैठक में बनी सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी

हरपालपुर। सांडी ब्लाक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। बैठक में उपलब्ध बजट और देनदारियों की जानकारी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को दी गई। 1.35 करोड़ रुपये से जल प्रबंधन के लिए नाली और नाला के निर्माण, संपर्क मार्गाें के निर्माण, सहकारी समितियों के भवन निर्माण के कार्याें को कराने की सहमति भी बैठक में बनी।
विज्ञापन

बैठक में खंड विकास अधिकारी काजल ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में कुल 2,42,44,054 रुपये का बजट उपलब्ध है। इनमें से 1,07,17,883 रुपये लंबित कार्याें के भुगतान पर खर्च होने हैं। 1,35,26,0171 रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। ब्लाक प्रमुख अनिज राजपूत ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधान हर पात्र को योजनाओं से लाभांवित करने में सहयोग करें। बैठक के दौरान समाज कल्याण विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, वीबीजीरामजी के बारे में भी अधिकारियों ने जानकारी दी। बीडीओ काजल ने बतायाा कि ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन, क्षेत्र पंचायत के प्रशासनिक भवनों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुलिया निर्माण आदि के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें