फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंची स्पोर्ट किट कमीशनबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज (हरदोई)। जिले के परिषदीय विद्यालयों में खेल किट में कमीशनबाजी का खेल मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। मल्लावां के एक वितरक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर संकुल प्रभारियों पर सामग्री दिलाने का आरोप लगाया है। हालांकि संकुल प्रभारी इन आरोपों को गलत बता रहे हैं। मल्लावां के बंदीपुर निवासी अफरोज आलम ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। बताया कि वह गत आठ वर्षों से विद्यालय के प्रधानाध्यापकों से आर्डर लेकर सामान की सप्लाई करता आ रहा है। लेकिन इस बार उसकी खेल किट न लेकर दूसरी फर्म से ली गईं। उसने प्राथमिक विद्यालय इसरापुर, प्राथमिक विद्यालय उसरहा आदि कई स्कूलों के उदाहरण देकर खेल सामग्री वापस किए जाने का आरोप लगाया। बताया कि संकुल प्रभारियों ने स्कूलों पर दबाव बनाया कि केवल एक ही व्यक्ति से खेल सामग्री ली जाएगी। इधर संकुल प्रभारी धीरज अवस्थी, यशपाल सिंह ने बताया कि ब्लॉक में किसी भी अध्यापक द्वारा खेल सामग्री नहीं ली गई। संकुल प्रभारियों ने बताया कि विद्यालयों में क्रय समिति का गठन कर लिया गया है। शीघ्र ही खेल सामग्री की खरीद क्रय समिति द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन


सात न्याय पंचायतों के विद्यालयों से वापस हुईं खेल किटें
सवायजपुर। जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा स्कूलों में बच्चों को घटिया खेलकूद देने के मामले में जांच बैठाए जाने के बाद इसके ठेकेदारों में हड़कंप मचा है। कार्रवाई के डर से आनन-फानन में विद्यालयों से बुधवार को खेल किटें उठवाई गईं।
विकासखंड भरखनी की न्याय पंचायत मैकपुर, कुड़ी, अनगपुर, आम तारा, कमालपुर, सवायजपुर के स्कूलों में जो खेल किटें दी गईं थीं, इन्हें फर्म के लोगों के माध्यम से उठाना शुरू कर दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय आम तारा जहां फर्म संचालक ने जबरन घटिया खेल किट इंचार्ज अध्यापक को सौंपी थी, वह उठा ली गई। सवाईपुर के संकुल प्रभारी मुन्नू सिंह ने बताया कि उनकी न्याय पंचायत के विद्यालयों से खेल किट ठेकेदार वापस उठा ले गए। बरखंडी की खंड शिक्षा अधिकारी शुचि गुप्ता ने संकुल प्रभारियों की बैठक में कहा कि यदि किसी विद्यालय में घटिया खेल सामग्री मिली तो संबंधित इंचार्ज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने रजिस्टर्ड संस्थाओं से गुणवत्तायुक्त खेल किट खरीदने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शाहाबाद में मिली मानकविहीन खेल किट
शाहाबाद। शाहाबाद ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय मिथिनापुर और जूनियर मिथिनापुर, मियांपुर जूनियर विद्यालय में खेल सामग्री ली गई थी। बीईओ शुचि गुप्ता के निरीक्षण में खेल सामग्री गुणवत्ताहीन पाए जाने पर प्रधानाध्यापकों को खेल सामग्री वापस करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री क्रय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें