फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों के 3140 किचन शेड की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में पिछले कुछ सालों में परिषदीय विद्यालयों में बनवाए गए 3140 किचन शेडों की जांच कराने के निर्देश मिड-डे मील प्राधिकरण ने दिए हैं। एक माह में जांच आख्या मांगी गई है। इससे विभाग में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

भारत सरकार की लोक लेखा समिति के सामने आडिट टीम ने मिड डे मील की जांच आख्या रखी गई थी। इसमें हरदोई में मिड-डे मील योजना के तहत कनवर्जन कास्ट में 12.72 करोड़ की अनियमितताएं मिली थी। शासन के निर्देश पर इसकी जांच के लिए डीएम ने तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई है। इसमें डीपीआरओ, बीएसए और वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शामिल हैं। जांच समिति कनवर्जन कास्ट की जांच कर रही है। इसी कड़ी में अब प्राधिकरण की ओर से एक और पत्र डीएम को भेजा गया है। इसमें बताया गया कि आडिट टीम ने मिड-डे मील योजना के संबंध में जो आख्या लोक लेखा समिति के सामने रखी है। उसमें मिड-डे मील योजना के तहत बनवाए गए किचन शेड निर्माण में भी अनियमितता है। इसलिए इनके निर्माण की भी जांच कराई जाए और उसकी आख्या एक माह में उपलब्ध कराई जाए। इसमें साल 2006 से 2014 तक 3140 किशन शेड का निर्माण कराया है। इन सभी की जांच कराई जाए कि इनका निर्माण किया गया है कि नहीं और वर्तमान में उनकी स्थित क्या है। डीएम पुलकित खरे ने बीएसए को इसकी जांच कराने के निर्देश दिए हैं। बीएसए हेमंतराव ने जांच के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और अवर अभियंताओं को निर्देशित किया है और उनसे जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


यह है निर्माण कार्यों का ब्यौरा
वित्तीय वर्ष - किचन शेड की संख्या- प्रति किशन शेड की दर- कुल भेजी गई धनराशि
2006-07 -361 -60 हजार रुपये -216.60 लाख
2007-08 -1748 - 60 हजार रुपये -1038.35 लाख
2008-09 -193 -60 हजार रुपये -113.87 लाख
2010-11 -712 -78 500 रुपये -558.920 लाख
2011-12 -126 -78 500 रुपये -98.910 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें