फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों सीटों पर नामांकन शून्य, लिए गए 16 नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई व मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन को लेकर मंगलवार को शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन कलक्ट्रेट परिसर पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था के घेरे में रहा। नामांकन के पहले दिन दोनों ही सीटों पर खाता नहीं खुल सका। आठ-आठ नामांकन पत्र लिए गए। जिसमें राष्ट्रीय व मान्यता प्राप्त दलों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को चौथे चरण के मतदान को लेकर हरदोई व मिश्रिख लोकसभा सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन के पहले दिन सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद दिखी। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करने को मुस्तैद नजर आए। डीएम व एडीएम न्यायालय में बनाए गए नामांकन कक्ष में आरओ के रूप में जिलाधिकारी पुलकित खरे व सीडीओ आनंद कुमार मौजूद रहे। हरदोई सीट पर एआरओ उपजिलाधिकारी सदर राकेश गुप्ता व मिश्रिख सीट पर एआरओ उपजिलाधिकारी बिलग्राम सत्येंद्र सिंह मौजूद रहे। पहले दिन नामांकन पत्र लेने वाले में हरदोई लोकसभा सीट से आठ दावेदार शामिल रहे। मिश्रिख सीट पर भी आठ ने नामांकन पत्र लिए।

हरदोई सीट से इन दावेदारों ने लिए नामांकन पत्र
सपा ऊषा वर्मा
कांग्रेस वीरेंद्र वर्मा
प्रसपा लोहिया संजय भारती
भारतीय कृषक दल रामचंद्र
बहुजन विकास पार्टी मोहन पाल वर्मा
लोकदल भइया लाल
निर्दलीय मीना देवी
निर्दलीय शिवकुमार

मिश्रिख सीट से इन दावेदारों ने लिए नामांकन पत्र
कांग्रेस मंजरी राही
भाजपा अशोक कुमार
बसपा नीलू सत्यार्थी
प्रसपा लोहिया अरुण कुमारी कोरी
निर्दलीय अर्पित
निर्दलीय आकाश नीरज
राष्ट्रवादी श्रमजीवी दल नागेंद्र कुमार
निर्दलीय श्रीपाल वर्मा

नामांकन के मद्देनजर कलक्ट्रेट को अभेद्य किले के रूप में परिवर्तित कर दिया गया। पुलिस की कड़ी निगरानी में बैरिकेडिंग कर आवागमन बंद कर दिया। आम लोगों का कलक्ट्रेट पहुंचना मुश्किल रहा। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक कोई भी कलक्ट्रेट नहीं आ सका। पुलिस द्वारा सोल्जर बोर्ड चौराहे पर बैरिकेडिंग की तो गई, लेकिन कोई नामांकन न होने से इसे बंद नहीं किया गया। वहीं पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने व बीएसए कार्यालय की ओर से कलक्ट्रेट तक आने वाले रास्ते पर भी पुलिस कर्मचारियों को मुस्तैद कर दिया गया। इन मार्गों के छोटे रास्तों पर भी बैरिकेडिंग रही। वहीं कलक्ट्रेट के अंदर भी विकास भवन से अंदर की ओर आने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर आवागमन बंद रखा गया। जिससे लोगों को मार्ग बदल कर आवागमन करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी का सामना पेशी पर या फिर तारिख लेने आए लोगों को करना पड़ा। मार्ग बंद होने इन लोगों को चक्कर काटकर पहुंचने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए शुरू हुए नामांकन में भले ही प्रशासन की ओर से बेहद कड़ी सुरक्षा की गई हो लेकिन जब तक दोपहर के तीन नहीं बज गए और नामांकन का पहला दिन शांतिपूर्वक नहीं गुजर गया, अधिकारियों को चैन नहीं आया। किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी न होने पाए इसके लिए सुरक्षा के तो बेहतर इंतजाम किए गए वहीं अधिकारियों का निरीक्षण भी पल-पल होता रहा। जिलाधिकारी पुलकित खरे व सीडीओ आनंद कुमार आरओ कक्ष में ही मौजूद रहे। एडीएम संजय कुमार सिंह भी बीच-बीच में जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें