फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मिल पुल निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपेगी अमर ज्योति संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरपालपुर। अमर ज्योति एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को मलौथा गांव में मुन्नूलाल पांडे के आवास पर हुई। इसमें बड़ा गांव-अर्जुनपुर पक्का पुल के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की बात तय हुई।
विज्ञापन

संस्था महासचिव प्रमोद कुमार तिवारी ने कहा कि संस्था के पदाधिकारी आमजन के साथ मिलकर पुल निर्माण के लिए हर संभव प्रयास कर चुके हैं। लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। टैक्स बार एसोसिएशन फर्रुखाबाद के महासचिव रामजी बाजपेई ने जन सहभागिता के आधार पर आंदोलन किए जाने पर जोर दिया। लोक गायक अरविंद मिश्रा ने कहा कि पुल निर्माण के मामले में सांसद व विधायकों की भूमिका शून्य है। इसलिए संस्था के पदाधिकारी उनका घेराव कर विरोध दर्ज कराएंगे। कार्यकारिणी सदस्य स्वदेश त्रिवेदी ने कहा कि सरकार जल्द पुल निर्माण पर संज्ञान नहीं लेगी तो आमजन के साथ संस्था आंदोलन की राह अपनाएगी। संस्था अध्यक्ष विष्णु नारायण दीक्षित ने बताया कि पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल जल्द सीएम से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपेगा। इस मौके पर समाजसेवी अनुराग पांडे, मुन्नू सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष आकाश कटियार, टिंकू भदौरिया, चंदन कटियार, दिनेश यादव, अरुण दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से करेंगे अर्जुनपुर पक्का पुल निर्माण की मांग
- अमर ज्योति संस्था की बैठक में ज्ञापन सौंपने का लिया गया निर्णय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें