फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत में 12 घायल

विज्ञापन
हरदोई में सड़क पर पलटी डीसीएम को जेसीबी से हटवाते पुलिसकर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई-लखनऊ मार्ग पर कछौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़ी कमालपुर के निकट बुधवार सुबह दो डीसीएम में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक डीसीएम सवार 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद एक घंटे तक यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने जेसीबी की मदद से डीसीएम हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
मुरादाबाद जनपद के बेलारी और कुंदरकी निवासी 10 व्यापारी डीसीएम में कपड़े लादकर चालक और हेल्पर के साथ बिहार के राठ में चल रहे उर्स मेले में जा रहे थे। बुधवार सुबह सवा छह बजे गढ़ी कमालपुर के निकट लखनऊ की तरफ से आ रही डीसीएम से व्यापारियों की डीसीएम भिड़ गई।
विज्ञापन

व्यापारियों की डीसीएम पलटने से गुलशन साबिर (45) निवासी सफीपुर बिलारी जनपद मुरादाबाद और प्रताप (22) पुत्र रामचंद्र निवासी मतवाली जनपद रामपुर नीचे दब गए।
इन लोगों को काफी मशक्कत के बाद कछौना कोतवाली पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों की मदद से निकाला और कछौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से दोनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
हादसे में डीसीएम सवार राकेश (30) पुत्र काशीनाथ, मोहम्मद रियाजुल (18) पुत्र मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद हनीफ (45) पुत्र मोहम्मद जान निवासीगण बेलारी मुरादाबाद, रफीक (50), शफीक (55) पुत्रगण अब्दुल रज्जाक, साने आलम (12) पुत्र रफीक, मोहम्मद साजिम (12) पुत्र शफीक, जुनैद (18) पुत्र अयूब, गुलाम कदीर (20) पुत्र मोहम्मद अयूब और अहमद जान (50) पुत्र मियांजान निवासीगण कुंदरकी जनपद मुरादाबाद भी घायल हो गए। इन सभी को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें