फोटो-31-सोल्जर बोर्ड चौराहा के पास ब्रेथ एनालाइजर से बाइक सवारों की जांच करती पुलिस। स्रोत मीडि
हरदोई। त्योहारी मौसम में गली कूचों से लेकर सड़क तक पर भीड़ है। बावजूद इसके वाहन चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। हाल यह है कि शराब पीकर बाइक चलाने से भी लोग नहीं बाज आ रहे। एसपी एके मीणा के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में बुधवार को 12 लोग शराब के नशे में बाइक चलाते मिले। इन सभी का चालान कर दिया गया है।
यूं तो यातायात नियमों का पालन कराने के लिए लगातार कवायद होती है लेकिन त्योहार में भीड़ बढ़ने पर नियम टूटने लगते हैं। ऐसे में जांच अभियान के जरिये कार्रवाई कर सख्ती का संदेश दिया जाता है। इसी क्रम में यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बुधवार को ब्रेथ एनालाइजर से बाइक चालकों की जांच का अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि 12 लोग नशे में बाइक चलाते मिले। इसके अलावा बिना हेलमेट के बाइक चलाते, दो की जगह तीन सवारी बैठाकर जाते समय भी 450 वाहनों का चालान किया गया।