फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोडरपुर के चार मकानों को चोरों ने बनाया निशाना, 12 लाख की चोरी

विज्ञापन
फोटो-27-टोडरपुर में एक मकान में खुला पड़ा बक्सा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेहटा गोकुल थानाक्षेत्र अंतर्गत टोडरपुर गांव में शुक्रवार रात चोरों ने चार मकानों को निशाना बना लिया। एक मकान से चोर लगभग 12 लाख रुपये के नगदी जेवर पार करने में सफल रहे। गांव में ही एक मकान में चोरी करते समय गृह स्वामी का पुत्र जाग गया, तो चोर मौके से भाग गए। एक चोर को गृह स्वामी के पुत्र ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

दोनों के बीच गुत्थमगुत्था हुई, जिसमें युवक भी घायल हो गया। चोर की पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
टोडरपुर निवासी कृष्णहरि दीक्षित पुत्र शिवकांत दीक्षित क्षेत्र के प्रगतिशील किसान हैं। 30 जनवरी को कृष्णहरि दीक्षित के भतीजे वैभव की शादी थी। 31 जनवरी को बरात विदा होकर आई थी। रात में घर में घुसे चोरों ने अलग-अलग कमरों में रखी सेफ और अलमारियां खंगाल लीं। कृष्णहरि के मुताबिक चोर उनके घर से तीन लाख दस हजार रुपये नगद और लगभग नौ लाख रुपये के जेवर समेट ले गए।
विज्ञापन

चोरों ने गांव के ही राधेश्याम दीक्षित के मकान का भी ताला तोड़ा, लेकिन कुछ नहीं ले जा पाए। गांव निवासी छुटकौनू के मकान में घुसे चोरों ने ताला तोड़कर एक जोड़ी झुमकी और 1500 रुपये चुरा लिए।
इसके बाद चोर राम मुरारी शुक्ला के मकान में घुसे। यहां कमरे का ताला तोड़ते समय आहट मिलने पर राम मुरारी शुक्ल का पुत्र शुभम जाग गया। उसने शोर मचाया तो चोर भागने लगे। इस पर शुभम ने एक चोर को पकड़ लिया।
बचने के लिए पकड़े गए चोर ने शुभम के सिर पर फंटी से वार कर दिया। इससे शुभम का सिर फट गया, लेकिन उसने चोर को नहीं छोड़ा। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण भी मौके पर आ गए।
पकड़े गए चोर को कुछ आक्रोशित लोगों ने पीट दिया और इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी पर शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी भी चारों लोगों के घर पर गईं, और घटना के बारे में जानकारी ली।
बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि पकड़े गए चोर से पूछताछ की जा रही है। चोरी की कई अन्य घटनाएं भी खुलने की उम्मीद है। पकड़ा गया चोर बरेली जनपद के फरीदपुर का रहने वाला है। प्राथमिक जांच में यह भी पता चला है कि वह फेरी लगाकर रेकी करता था और उसके बाद अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें