फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पैसा लेकर भी 12 पात्रों ने नहीं बनवाए आवास

Fri, 23 Feb 2024 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक साल बीता, देरी पर प्रधान व सचिव से मांगा जवाब
विज्ञापन


- वर्ष 2022-23 में स्वीकृत 95 में से 12 आवास नहीं हुए हैं पूरे
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। एक साल बीतने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में 12 लाभार्थियों ने अभी तक आवास नहीं बनाए हैं। आवास बनाए जाने में देरी से योजना की प्रगति भी प्रभावित हो रही है।
बीडीओ ने प्रधान और पंचायत सचिव से आवास न बनाने वाले लाभार्थियों का ब्योरा मांगा है और देरी के संबंध में जवाब-तलब भी किया है। कहा है कि आवास न बनाने वाले लाभार्थी से वसूली कराई जाएगी।
विज्ञापन

विकास खंड टड़ियावां की ग्राम पंचायत सरवापुर में वर्ष 2022-23 में 95 आवास स्वीकत हुए थे। इसमें से 12 आवास अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं। आवास निर्माण में देरी से योजना की प्रगति प्रभावित होने पर बीडीओ ने प्रधान और पंचायत सचिव से जवाब-तलब किया। कहा है कि अब तक आवास न बनाने वाले लाभार्थियों को एक सप्ताह में आवास पूरा करा लेने की चेतावनी जारी कर दी जाए।
विज्ञापन

एक सप्ताह में आवास न बनाने वाले लाभार्थी का ब्योरा उपलब्ध कराएं ताकि, उन लोगों से शासकीय राशि की वसूली कराई जा सके। बीडीओ नरोत्तम कुमार ने बताया कि प्रधान गुड्डू और पंचायत सचिव विमलेश कुमार वर्मा ने आवास पूरे कराने पर ध्यान नहीं दिया है। एक सप्ताह बाद समीक्षा में आवास पूरे न होने पर प्रधान और पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें