- रिश्तेदारी में बेटे का जन्म होने पर आतिशबाजी छुड़ाने की थी तैयारी
- गंधक और पोटास मिलाकर पीसकर बनाए जा रहे थे पटाखे
संवाद न्यूज एजेंसी
सवायजपुर। रिश्तेदारी में बेटा होने की खुशी में दगाने के लिए पटाखे बनाते समय विस्फोट हो गया। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
सवायजपुर निवासी रेखा देवी (40) की रिश्तेदारी में गुरुवार को बेटा जन्मा था। इसी खुशी में रेखा देवी अपने आतिशबाजी छुड़ाने के लिए घर पर ही सिलबट़्टे पर गंधक और पोटास मिलाकर पीस रही थी। इसी दौरान विस्फोट हो गया और रेखा गंभीर रूप से झुलस गई। प
रिजन उसे लेकर सीएचसी सवायजपुर पहुंचे, जहां से डाक्टर सर्वेश ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से उसे लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। सवायजपुर कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि हथौड़ी में गंधक और पोटास भरकर दगाने के लिए पीस रही थी। इसी दौरान घटना हुई है।