फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया बीडीओ का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बेंहदर के खंड विकास अधिकारी पीएन यादव का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा हंगामा किया। योजनाओं के लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के अवध प्रांत की कार्य समिति के सदस्य सुधाकर सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नीलम वर्मा, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रमा पांडेय आदि ने ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर खंड विकास अधिकारी का घेराव किया। इन लोगों का आरोप था कि प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली की गई है। साथ ही शौचालय निर्माण में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। खंड विकास अधिकारी पीएन यादव ने आरोपों को गलत बताया। कहा कि लाभार्थियों की सूची सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें