साक्षरता मिशन के तहत जिले के 1101 परीक्षा केंद्रों
पर साठ हजार निरक्षरों ने परीक्षा दी। परीक्षा में उनके साक्षर होने का
मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन के बाद उनको साक्षर करने के लिए प्रशिक्षण
दिया जाएगा। परीक्षा का बीएसए सहित विभागीय व प्रशासनिक अफसरों ने
निरीक्षण किया।
भारत साक्षरता मिशन के तहत रविवार को 1101 लोक शिक्षा
केंद्रों पर निरक्षरों केे मूल्यांकन के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया,
जिसमें 15 वर्ष से अधिक उम्र के निरक्षराेें को शामिल किया गया। जिले में
आयोजित परीक्षा में साठ हजार निरक्षर शामिल हुए। इनमें 19 हजार पुरुष और 31
हजार महिलाएं शामिल हैं।
परीक्षा के आधार पर निरक्षरों का मूल्यांकन कर
उनको जिले में संचालित लोक शिक्षा केंद्राें पर साक्षरता के लिए प्रशिक्षण
दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. बृजेश मिश्र
ने संडीला व कछौना के लोक शिक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा शांति
पूर्वक संपन्न होती मिली।
जिला समन्वयक तेजराम ने खंड शिक्षा अधिकारी
कछौना धर्मेंद्र कुमार के साथ लोक शिक्षा केंद्रों मीताें, संडीला,
कामीपुर, कलौनी का निरीक्षण किया। जिसमें परीक्षा में भारी संख्या में
परीक्षा देते लोग मिले। जिला समन्वयक रंजीता ने टड़ियावां व सुरसा ब्लाक के
केंद्रों का निरीक्षण किया।
ब्लाक समन्वयक अनुपम ने बावन ब्लाक के लोक
शिक्षा केंद्र अनंग बेहटा, रारा,भूरा टीकुर, भरिगवां व सधई बेहटा का
निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा विधिवत संचालित होती मिली। ब्लाक
समन्वयक हरियावां सियाराम ने अटवा असिगांव, टोलवा आट दानपुर, बिजगवां,
मरई, मवैया का निरीक्षण किया।
ब्लाक समन्वयक टड़ियावां अर्जुन सिंह ने
दनियाल गंज समेत कई लोक शिक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। ब्लाक समन्वयक
कछौना रामजी मिश्र ने सुन्नी, गाजू, सुठेना, कुकुही लोक शिक्षा केंद्र और
ब्लाक समन्वयक शाहाबाद मो. सऊद खा ने ब्लाक के केंद्रों का निरीक्षण किया।