फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 जोन, 48 सेक्टरों में बंटा प्रथम चरण

Fri, 02 Oct 2015 11:45 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान संपन्न कराने को शामिल पांच ब्लाकों को 11 जोन और 48 सेक्टरों में बांटकर जिला प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए तैयारियों का खाका खींच लिया है। यही नहीं जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश मिश्र ने इसको लेकर 11 जोनल व 48 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात कर उनको जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।
विज्ञापन


प्रथम चरण को लेकर नौ अक्तूबर को मतदान होना है। प्रथम चरण में हरपालपुर, सांडी, बिलग्राम, माधौगंज, मल्लावां को शामिल किया गया है। जिसके तहत जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश मिश्र ने ब्लाकों को जोनों और सेक्टरों में बांट कर तैयारियों का खाका खींच लिया है, जिस पर अमल करने के लिए सरकारी मशीनरी जुट गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बिलग्राम विकास खंड को दो जोन और 11 सेक्टरों में विभाजित किया है, तो सांडी विकास खंड को भी दो जोन और नौ सेक्टरों में, हरपालपुर को तीन जोन व 11 सेक्टरों में, मल्लावां को दो जोन व सात सेक्टरों में और माधौैगंज को दो जोन व 10 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी जोनल मुख्यालय में एक एक जोन रिजर्व में भी रखा और सेक्टरों में एक सेक्टर रिजर्व में रखा है। इसके अलावा सभी जोन व सेक्टरों में अधिकारी नामित कर उनको जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी ने अब सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों को भी नामित कर उनको जिम्मेदारी सौंप दी हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी मिश्र ने इन सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों को नियुक्त कर उन्हें पोलिंग पार्टी प्रस्थान स्थल पर पहुंचकर समय से मतदान पार्टियों की रवानगी, मतदान समाप्ति के बाद मतपेटिकाओं को स्ट्रांग रूम में अपने पर्यवेक्षण में जमा कराने एवं निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराने का दायित्व सौंपा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने हरपालपुर का सुपर जोनल मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी सदर पप्पू गुप्ता, सांडी का डिप्टी कलक्टर पीसी लाल, बिलग्राम उप संचालक चकबंदी अमृत लाल शाहू, उप जिलाधिकारी शाहाबाद अशोक शुक्ला, एसडीएम संडीला अशोक प्रताप सिंह को नामित कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। दीप्ति देव यादव को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें