पिहानी। दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में पति समेत 11 ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
क्षेत्र के गांव बद्दापुर निवासी विमला गौतम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका विवाह 12 दिसंबर 2018 को कस्बा मोहम्मदी के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी सौरभ के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराली 10 लाख रुपये दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे।
उसे घर से मारपीट कर भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सौरभ, देवकर मनोज कुमार, मीना वर्मा, शिव कुमार सहित 11 ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।