फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बदमाशों ने सामने बाइक लगाकर की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। बाइक सवार दो बदमाशों ने गुरुवार की शाम को तमंचे के बल पर चाचा-भतीजे को लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम ज्यूरा निवासी सर्वनीर की चाची सीमा का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उन्हें देखने सर्वनीर गुरुवार की सुबह अपने चाचा मुकेश के साथ बाइक से हरदोई गया था। वापस घर लौटते समय रात करीब सात बजे लौकाह मार्ग पर वन विभाग की नर्सरी के पास पीछे से आ रहे अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी बाइक के आगे बाइक लगाकर उसे रोक लिया।
विज्ञापन

इससे पहले चाचा-भतीजे कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उसके सिर में तमंचा लगा दिया। इसके बाद बदमाशों ने सर्वनीर का एंड्रॉयड फोन और मुकेश के 1200 रुपये लूट लिए। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें