फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार फीडिंग न कराने पर 11 ग्राम सचिवों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित आवासीय योजनाओं के पात्रों की आधार फीडिंग न करना ग्राम सचिवों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। आधार फीडिंग न कराने पर टोडरपुर के बीडीओ ने ब्लाक के 11 ग्राम सचिवों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है।
विज्ञापन

आवासीय योजनाओं में होने वाली धांधली को रोकने के लिए शासन ने हर पात्र का आधार कार्ड भी आवास प्लस वेबसाइट पर फीड करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन बड़ी संख्या में अब भी आधार कार्ड की फीडिंग नहीं हो पाई है। इसको लेकर सीडीओ खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित कर चुकी हैं। इसके बावजूद टोडरपुर विकास खंड में खराब स्थिति बनी हुई है। इस पर बीडीओ ऋषीपाल सिंह ने 11 ग्राम सचिवों का जून का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। जिन सचिवों का वेतन रोका गया है, उनमें ग्राम विकास अधिकारी रवि कुमार वर्मा, शरद कुमार, अरुण सिंह राना, उमाकांत त्रिवेदी, स्नेहा यादव, मानसी यादव, रूपाली यादव और ग्राम पंचायत अधिकारी दिव्या सिंह, शत्रोहन सिंह, मोहम्मद साजिद और धीरज पांडेय शामिल हैं।
एडीओ से स्पष्टीकरण तलब
बीडीओ का प्रभार संभाल रहे ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक राजेंद्र श्रीवास ने बावन के एडीओ पंचायत अनुज कुमार से स्पष्टीकरण तलब किया है। राजेंद्र श्रीवास के मुताबिक 22 जून को एडीओ पंचायत अनुज कुमार बिना अवकाश स्वीकृत कराए ही मुख्यालय से बाहर रहे। उनका फोन भी 22 जून को बंद रहा। इसीलिए एक दिन का वेतन रोककर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें