फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बकाया बिल जमा न करने पर 11 के कनेक्शन काटे

Thu, 23 Feb 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में बुधवार को सिनेमा रोड पर बिजली विभाग की ओर से चेकिंग व वसूली अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बकाया बिल जमा न करने पर 11 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए है। वहीं पांच उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी केपी सिंह के नेतृत्व में बुधवार को सिनेमा रोड पर बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग व वसूली अभियान चलाया। अभियान के दौरान जांच में पांच उपभोक्ताओं के मीटर खराब मिले, जिस पर सभी के मीटर बदल दिए गए। वहीं, बकाया बिल जमा न करने पर 11 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए है। बिजली विभाग की ओर से कार्रवाई से बकाए दारों में खलबली मच गई।
कई मौके से गायब हो गए। बिजली विभाग की टीम ने बिजली बिल का बकाया 25 लाख रुपये जमा कराया। उपखंड अधिकारी ने बताया कि अभियान लगातार चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी से चार मार्च तक बिलिंग व्यवस्था साफ्टवेयर के अपडेट होने के कारण बंद रहेगा। इसलिए उपभोक्ता उससे पूर्व बकाया बिल जमा कर दें। अवर अभियंता रजनीकांत, आलोक रावत, मनीष कुमार सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें