फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: देवर पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

Thu, 23 Feb 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। क्षेत्र के एक गांव में पति की मौत के बाद बेसहारा हुई भाभी की मजबूरी का देवर ने फायदा उठाया। शादी का झांसा देकर सात साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। अब देवर दूसरी महिला को घर ले आया है। पीड़िता ने थाने पहुंच कर तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति की सात वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। तीन बच्चों के भरण पोषण की जिम्मेदारी उस पर आ गई थी। देवर ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया और कहा कि वह उससे शादी करेगा। झांसा देकर उसके साथ सात साल तक संबंध बनाए। पत्नी की तरह उसे घर में रखा। गत आठ फरवरी को देवर ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। उसके 37 हजार रुपये भी ले लिए। अब वह दूसरी महिला को लेकर घर आ गया है। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें