फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तीन किलोमीटर मार्ग पर 108 अतिक्रमण, अतिक्रमणकारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के अंदर पिहानी चुंगी से बिलग्राम चुंगी तक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के सर्वे में 108 अस्थायी अतिक्रमण चिह्नित हुए हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए सभी को नोटिस दिया गया है। सात दिन का समय भी दिया गया है। इसके बाद विभाग की ओर से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

पिहानी चुंगी से बिलग्राम चुंगी तक मार्ग लोक निर्माण विभाग के अधीन है। अब लोक निर्माण विभाग ने मार्ग के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाए जाने की कार्ययोजना बनाई है। विभाग की ओर से किए गए सर्वे में 108 स्थानों पर अतिक्रमण मिला है। विभाग ने मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए सुगम यातायात व्यवस्था बनाने पर ध्यान दिया है। यातायात के दबाव और अतिक्रमण के कारण मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। खासकर पिहानी चुंगी, सदर बाजार, मुन्ने मियां का चौराहा आदि स्थानों पर तो मिनट-मिनट पर जाम लगता रहता है। इससे लोगों को परेशानी होती है। विभाग ने मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ ही उसके चौड़ीकरण की तरफ भी ध्यान दिया है।
लोक निर्माण विभाग ने करीब तीन किलोमीटर लंबाई में शहर के अंदर के भाग में चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग, चौड़ीकरण और डिवाइडर बनवाए जाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार किए जाने की तैयारी की है।
विज्ञापन

-
शहर के अंदर के करीब तीन किलोमीटर लंबाई में पिहानी चुंगी से बिलग्राम चुंगी तक के भाग को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। पिहानी चुंगी से डीएम चौराहा, नुमाइश चौराहा, बड़ा चौराहा और मुन्ने मियां चौराहा होते हुए बिलग्राम चुंगी तक मार्ग के चौड़ीकरण व डिवाइडर बनवाए जाने के लिए प्रस्ताव बनवाया जाएगा। 108 अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया गया है। अतिक्रमण हटवाने के साथ ही कराए जाने वाले काम का एस्टीमेट तैयार होगा। -मनिंदर सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें