फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सीएनजी ऑटो में लगी आग, ऑटो और 22 हजार रुपये जले

विज्ञापन
विज्ञापन
बावन। शाहाबाद-सांडी मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक सीएनजी ऑटो में आग लग गई। आग लगते ही चालक ऑटो से कूद गया। ऑटो में रखे 22 हजार रुपये आग में जल गए। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर निवासी रकसान ने चार माह पहले किस्तों पर सीएनजी ऑटो खरीदा था। ऑटो चलाकर वह अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रकसान के मुताबिक उसे ऑटो की किस्त के 22 हजार रुपये जमा करने थे। रुपये ऑटो की डिग्गी में रखकर वह जा रहा था। इसी दौरान निजामपुर और जगदीशपुर के बीच अचानक ऑटाे में आग लग गई।
घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई। विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। घटना में 22 हजार रुपये और ऑटो पूरी तरह जल गया। लोनार थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। ऑटो जलने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें